NCB : कोटा से पकड़ा गया दानिश चिकना, मुंबई में चला रहा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स की फैक्ट्री
कोटा। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नशे के कारोबार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित गैंगस्टर दाऊद की दूसरी ड्रग्स फैक्ट्री को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस फैक्ट्री को दाऊद के खास गुर्गे यूसुफ चिकना के दो बेटे दानिश चिकना और राजिक चिकना चला रहे थे।

मुम्बई के बाद कोटा में कार्रवाई
एनसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही दानिश चिकना मुंबई से फरार हो गया था, जिसे राजस्थान के कोटा से बीती रात एनसीबी व कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है। चिकना के वाहन से ड्रग्स भी बरामद हुई है। उस पर हत्या समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।

साउथ मुंबई में होती थी सप्लाई
जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह केस के बाद से मुंबई में ड्रग्स व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो खासे चर्चा में हैं। एनसीबी के उच्चपाधिकारियों को इत्तला कि थी कि गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डोंगरी स्थित फैक्ट्री से साउथ मुंबई के कई इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी।

समीर वानखेड़े ने किया लीड
इस पर जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम ने बीती रात करीब 10 बजेदाऊद की इस ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा और काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद की। करीब 15 घंटे चली कार्रवाई के दौरान यूसुफ के दोनों बेटे फरार हो गए थे। जबकि उनके लिए काम करने वाले कई लोगों को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया था।

सब्जी की आड़े में बेच रहे थे ड्रग्स
एनसीबी की जांच में सामने आया कि दाऊद इब्राहिम की नशे की इस फैक्ट्री को छुपाने के लिए एक ट्रेम्पो का इस्तेमाल किया गया था। फैक्ट्री के गेट को छुपाने के लिए टेम्पो में सब्जी की दुकान लगाई गई थी, ताकि लोगों को लगे कि सब्जी बेची जा रही है, जबकि उसकी आड़ में ड्रग्स बेची जाती थी। बता दें कि कुछ महीने पहले ही NCB ने डोंगरी इलाके में ही दाऊद की ही एक अन्य ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला को गिरफ्तार किया था।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications