राजस्थान: शहरभर में लगे गहलोत, पायलट और राहुल के बैनर फाड़े, कांग्रेसियों में गुस्सा
Kota news, कोटा। राजस्थान के बूंदी में एक बार फिर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग-बैनर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। यहां करीब तीन जगहों पर लगे सीएम सहित मंत्रिमंडल के बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स-बैनरों को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। बैनरों के फाड़े जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं होर्डिंग फाड़े जाने की जानकारी जैसे ही कोंग्रेसियों को लगी तो उनहोंने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इन होर्डिंग को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शहरभर में कोंग्रेसियों ने बधाई के रूप में लगाया था। कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग शहर के अहिंसा सर्किल, कोटा रोड़, अस्पताल के बाहर फाड़े गए हैं। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा के होर्डिंग्स भी शहर में इसी तरह के फाड़े जाने पर चर्चा का विषय बना था।

अब फिर कोंग्रेसी नेताओं के होर्डिंग फाड़े जाने का मामला सामने आया है। इन होर्डिंग्स में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री शांति कुमार धारीवाल के फोटो को फाड़ा गया है।
ये भी पढ़ें- लड़की के लिए दिल्ली से सीधी टक्कर लेने वाले महाराजा सूरजमल का एक दांत से इसलिए करना पड़ा अंतिम संस्कार












Click it and Unblock the Notifications