कोस्ट गार्ड परीक्षा: एनीडेस्क एप से हैक कर ऑनलाइन चुराया पेपर 15 लाख रुपए में बेचा, 6 लोग पकड़े गए
Coast Guard Exam paper leak Rajasthan: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा ही नहीं बल्कि इंडियन कोस्ट गार्ड परीक्षा में भी फर्जीवाड़े होने की आशंका है। पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़े लोगों को कोटा पुलिस ने पकड़ा है।
कोटा एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 23 अप्रैल को इत्तला मिली थी कि राजरानी टावर आईटी पार्क के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इनके तार राजस्थान पेपर लीक गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस को राजरानी टावर के आगे झुंझुनूं नंबरों की कार खड़ी दिखी। इसमें अशोक, संदीप बुडालिया, प्रतीक गजराज, रणवीर सिंह, अशोक और राहुल जाखड़ बैठे थे।
कोटा एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने कोटा आए थे। उनके पास से मोबाइल में इंडियन कोस्ट गार्ड के पेपर सीजीईपीटी-02/2024 के प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं।

इनको राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज अरेस्ट किया है। पूरे मामले में की जांच महिला अनुसंधान सेल की एएसपी नियति शर्मा को सौंपी गई है।
कोटा पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी परीक्षा केंद्र पर बैठे अभ्यर्थी को कंप्यूटर हैक कर उसके प्रश्न पत्र हल करते थे। अभ्यर्थी का कंप्यूटर हैक करने के लिए रिमोट एक्सेस एप एनीडेस्क का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस ने राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन, राजरानी टावर आईटी पार्क की लैब खुलवाकर साइबर सिक्योरिटी एनलाईसिस्ट द्वरा कंप्यूटर सिस्टम को चैक करवाया। वहीं, कॉल लॉग पेन ड्राइव में प्राप्त कर जब्त किए गए।












Click it and Unblock the Notifications