राजस्थान : चंबल नदी में नाव पलटने से 10 लोग लापता, देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो

कोटा। राजस्थान के कोटा के इटावा इलाके के पास चंबल नदी में बड़ा हादसा हो गया है। सवारियों से भरी नाव नदी पार करते समय डूब गई है। इस नाव में करीब 30 लोग सवार थे, जिसमें से 10 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

    राजस्थान : चंबल नदी में नाव पलटने से 10 लोग लापता, देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो
    कमलेश्वर धाम जाते समय हादसा

    कमलेश्वर धाम जाते समय हादसा

    बताया जा रहा है कि गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जाते हुए हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

     14 बाइक भी रखी हुई थी

    14 बाइक भी रखी हुई थी

    जानकारी के मुताबिक कमलेश्वर धाम जाने के लिए कुछ लोग नांव में बैठकर चंबल नदी पार कर रहे थे। इस दौरान नाव में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पलट गई। साथ ही करीब 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए नांव में ही रखीं गई थीं।

    इटावा पुलिस मौके पर

    इटावा पुलिस मौके पर

    यह घटना चाणदा और गोठड़ा गांव के बीच की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर इटावा से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 10 लोगों का अब भी पता नहीं लग पाया है। ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+