दिनाजपुर रेप मामले में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने की सीबीआई जांच की मांग

पश्चिम बंगाल। पिछले साल हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया था। हालांकि इस घटना को अभी कुछ ही समय हुआ था कि एक बार फिर अपराधियों ने ठीक वैसी ही घटना को दोहराया था। बीते रविवार को 18 साल की युवती से कथित तौर पर गैंगरेप कर तीन लोगों ने उसे जिंदा जला दिया था। इस मामले को लेकर बंगाल में भाजपा ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

west bengal dinajpur rape case bjp mp locket chattarjee demand cbi investigation

पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी शनिवार को पीड़िता की परिवार से मिलीं। सांसद लॉकेट चटर्जी ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। अगर रेप के आरोपियों को नहीं लटकाया तो हम आंदोलन करेंगे। इसके अलावा सांसद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुमारगंज पुलिस स्टेशन के बाह प्रदर्शन किया।

महिला सांसद ने कहा कि पीड़िता के परिवार और उसके भाई को पुलिस पकड़ कर ले गई। उनका फोन बंद आ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अगर वो लोग हमारे पास आएंगे तो सच्चाई बाहर आ जाएगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा अध्यक्ष और सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी महासचिव राजू बनर्जी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

हाथ में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। बता दें कि पश्चिम बंगाल के साउथ दिनाजपुर जिले में लड़की का रेप कर उसको जिंदा जला दिया गया था। आरोपितों की पहचान महबूब मियां, गौतम बर्मन और पंकज बर्मन के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महबूबा का उस लड़की के साथ अफेयर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+