बंगाल में BJP की सरकार बनते ही यूपी के गुंडों जैसी होगी TMC के गुंडों की दुर्गति: योगी आदित्‍यनाथ

हुगली। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज पश्‍चिम बंगाल के हुगली और श्रीरामपुर में जनसभा को संबोधि‍त क‍िया। योगी आदित्‍यनाथ ने टीएमसी और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर न‍िशाना साधा। योगी ने अयोध्‍या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए भी ममता बनर्जी पर प्रहार क‍िए। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन ममता दीदी को कष्ट बंगाल में हो रहा है। दीदी को बुरा लग रहा है। दीदी को इसलिए बुरा लग रहा क्योंकि वो मंदिर को अच्छा नहीं मानती। पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में रैली को संबोधि‍त करते हुए योगी ने कहा, 'दो मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होते ही टीएमसी के गुंडों की वही दुर्गति होगी जो उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले जो गुंडागर्दी करते थे आप देख रहे हैं उनकी क्या स्थिति है।

west bengal assembly elections 2021 up cm yogi adityanath in hooghly

योगी ने कहा- दीदी की सहानुभूत‍ि टीएमसी के गुंडों के साथ है

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा क‍ि हुगली में आरामबाग खेती क्षेत्र है, पिछले 10 सालों में यहां के किसानों ने आत्महत्या की है, लेकिन दीदी यहां किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देना चाहतीं। दीदी की सहानुभूति किसानों के साथ नहीं है, उनकी सहानुभूति टीएमसी के गुंडों के साथ है। योगी ने कहा कि ममता दीदी की रुचि विकास में नहीं है और न ही उनकी सहानुभूति यहां के किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ है। उनकी सहानुभूति केवल गुंडागर्दी करने वालों के साथ है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी पहले बीजेपी का विरोध करती थीं, और अब वो राम के विरोध में भी हो गई हैं।

अयोध्‍या में मंद‍िर निर्माण से ममता दीदी को हो रहा कष्‍ट: सीएम योगी

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन ममता दीदी को कष्ट बंगाल में हो रहा है। दीदी को बुरा लग रहा है। उन्‍होंने कहा कि दीदी को इसलिए बुरा लग रहा क्योंकि वो मंदिर को अच्छा नहीं मानती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+