ममता बनर्जी पर हमले के बाद TMC ने जारी किया बयान, कहा- इस तरह का कोई भी हमला...

टीएमसी ने कहा कि ममता बनर्जी थीं, ममता बनर्जी हैं और ममता बनर्जी प्रदेश की जनता की सबसे मजबूत आवाज बनी रहेंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नंदीग्राम में नामांकन के बाद चुनाव प्रचार कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक हमले में घायल हो गईं। ममता बनर्जी का आरोप है कि 4-5 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस हमले में उनके पैर और हाथ में काफी चोट आई है और इस समय ममता बनर्जी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस पूरे मामले को जहां भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने सियासी ड्रामा बताया है, वहीं अब घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का बयान भी सामने आया है। टीएमसी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब ममता बनर्जी की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है।

'कोई भी हमला उनकी इच्छाशक्ति नहीं तोड़ सकता'

'कोई भी हमला उनकी इच्छाशक्ति नहीं तोड़ सकता'

टीएमसी ने गुरुवार को ट्वीट कर एक बयान जारी करते हुए कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुप कराने की कोशिश की गई है। इससे पहले जब वो किसानों के साथ खड़ी हुईं, उस समय भी उनके ऊपर हमला किया गया। लेकिन, इस तरह का कोई भी हमला उनकी इच्छाशक्ति को तोड़ नहीं सकता। ममता बनर्जी थीं, ममता बनर्जी हैं और ममता बनर्जी प्रदेश की जनता की सबसे मजबूत आवाज बनी रहेंगी।'

टीएमसी ने स्थगित किया घोषणा पत्र कार्यक्रम

टीएमसी ने स्थगित किया घोषणा पत्र कार्यक्रम

टीएमसी ने आरोप लगाया कि आज पश्चिम बंगाल की जनता से ममता बनर्जी को जो भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखकर एक साजिश के तहत उनके ऊपर हमला किया गया है। दूसरी तरफ टीएमसी के समर्थकों ने ममता बनर्जी के जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर अस्पताल परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। ममता बनर्जी की हालत को देखते हुए टीएमसी ने आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है और उनके ठीक होने के बाद ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने मांगी घटना की रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने मांगी घटना की रिपोर्ट

आपको बता दें कि ममता बनर्जी का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता बनर्जी के पैर और हाथ में चोटें आई हैं और वो 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हमले के बात पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पहले अचानक किसी ने उन्हें धक्का दिया और उसके बाद 4-5 लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। ममता बनर्जी ने कहा कि वो इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगी। वहीं, घटना को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+