West Bengal: टीएमसी ने जारी किया अपना चुनावी नारा- 'बांग्ला नीजेर मेयकेई चाए', जानिए इसका मतलब

टीएमसी ने इस चुनावी नारे के जरिए ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी बताते हुए, एक बार फिर पश्चिम बंगाल में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस को छेड़ दिया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को टीएमसी ने कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी नारा- 'बांग्ला नीजेर मेयकेई चाए' जारी किया। इस स्लोगन का मतलब है- 'बंगाल अपनी बेटी चाहता है'। टीएमसी ने इस चुनावी नारे के जरिए ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी बताते हुए, एक बार फिर पश्चिम बंगाल में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस को छेड़ दिया है।

mamata banerjee

पूरे कोलकाता में लगाए गए स्लोगन के साथ ममता के पोस्टर
टीएमसी ने अपने इस स्लोगन को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ पूरे कोलकाता में होर्डिंग के तौर पर लगा दिया है। टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने इस मौके पर बताया, 'प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी बेटी को देखना चाहती है, उस बेटी को जो पिछले कई सालों से उनकी सेवा कर रही है। हम नहीं चाहते कि कोई बाहरी व्यक्ति हमारे बंगाल में शासन करे।' गौरतलब है कि टीएमसी लगातार स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे को उठाते हुए कह रही है कि भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में इलेक्शन टूरिज्म पर आए हुए हैं।

बंगाल में ममता बनर्जी के नाम की गूंज- अभिषेक बनर्जी
इस दौरान ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय ममता बनर्जी के नाम की गूंज है। उन्होंने कहा, 'संदेश एकदम स्पष्ट है- उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक बंगाल की जनता के बीच ममता बनर्जी का नाम गूंज रहा है। केवल एक वही हैं, जो हर वक्त लोगों के साथ खड़ी हैं, जनता की आवाज बनती हैं और जो बंगाल को और आगे लेकर जाएंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+