ममता बनर्जी को बड़ा झटका, शरणार्थी मंत्री टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल

कोलकाता। सारदा चिट फंड घोटाले की आग में जल रही टीएमसी को एक और झटका लगा है। टीएमसी सरकार में मंत्री मंजुल कृष्णा ठाकुर मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

mamta banerjee

टीएमसी नेता मंजुल कृष्णा पश्चिम बंगाल सरकार में शरणार्णी राहत मंत्री थे। कयास लगाये जा रहे हैं कि ठाकुर के पुत्र सुब्रता ठाकुर को भाजपा बनगांव सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। आपको बता दें कि मंजुल ठाकुर के भाई कपिल ठाकुर की आकस्मिक मौत के बाद यह सीट खाली है।

गौरतलब है कि इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन मंत्री मदन मित्रा पहले से ही जेल में हैं। ऐसे में मंजुल कृष्णा का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना ममता के लिए करारा झटका साबित हुआ है।

भाजपा में शामिल होते वक्त मंजुल ने कहा कि मैं मंत्री रहते हुए शरणार्थियों के लिए काम करने में असमर्थ था। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वह उन्हें काम करने की आजादी नहीं दे रही था जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+