शाह ने लगाई दीदी के घर में सेंध, भाजपा में शामिल होंगे दिनेश त्रिवेदी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 4 मंंत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी हो सकते हैं।

dinesh trivedi

खबरों के मुताबिक बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संपर्क में हैं और जल्द ही उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इस मेल-मिलाप से इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि दिनेश त्रिवेदी के भगवा खेमे में जा सकते हैं। खुद त्रिवेदी भी इस बारे में खुलकर बोलने से बचते दिखे। इस बारे में पूछे जाने पर त्रिवेदी ने कहा कि मैं वाकई किसी चीज का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता। मेरे लिए देश पहले है।

त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय राजनीति का डीएनए बदलने की जरूरत है और ऐसा करने के लिए जो करना पड़े, हमें करना चाहिए। भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी पश्चिम बंगाल में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह टीएमसी के इन मंत्रियों को भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं। गौरतलब है कि दिनेश त्रिवेदी को 2012 में रेल यात्री किराया बढ़ाये जाने के बाद यूपीए सरकार में रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+