पश्चिम बंगाल के खड़दह से टीएमसी के प्रत्याशी काजल सिन्हा का कोरोना से निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी काजल सिन्हा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। उनकी मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख प्रकट किया है।

कोलकाता, 25 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी काजल सिन्हा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। उनकी मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख प्रकट किया है।

 Kajal Sinha

Recommended Video

    Coronavirus : TMC Candidate Kajal Sinha का निधन, Mamata Banerjee ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'बहुत दुखद खबर है, खड़दह से हमारी प्रत्याशी काजल सिन्हा का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। वह टीएमसी के लिए लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रतिबद्ध सदस्य थे। हम उन्हें याद करेंगें। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।'काजल को 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह 9.45 पर उनका निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2021: 7वें और 8वें चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बैठक में हुआ ये फैसला

    पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 7,28,061 पहुंच गया है, जबकि इस वायरस से अबतक राज्य में 10,884 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो बंगाल में अब तक 6 चरणों का मतदान हो चुका है। जबकि 26 अप्रैल को राज्य में 7वें चरण का मतदान होना है। इस चरण में कुल पांच जिलों में 36 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इन पांच जिलों में मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, पश्चिम बर्दवान शामिल है। इस चरण में 268 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

    पिछले 24 घंटे में बंगाल में कोरोना के 14,281 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 59 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 81,375 है, जबकि अब तक 6,35,802 लोग इस संक्रमण से अब तक मुक्ति पा चुके हैं। राज्य में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 35 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+