एक साथ दी थी 12वीं की परीक्षा, मां-बेटा पास, पिता फेल
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पातिकाबरी गांव के कहने बलराम (42), बलराम की पत्नी कल्याणी (32) और उनके 18 साल के बेटे बिपलाब ने परीक्षा दी थी।
कोलकाता। अपने बेटे के साथ पश्चिम बंगाल बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा एक साथ देकर और एक ही स्कूल में पढ़ाई कर रिकॉर्ड बना चुके पति-पत्नी ने अब एक और रिकॉर्ड बनाया है। परीक्षा के परिणाम आने के बाद मां और बेटा पास हुए हैं तो वहीं पिता फेल हुए हैं।


तीनों ने साथ दी थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पातिकाबरी गांव के कहने बलराम (42), बलराम की पत्नी कल्याणी (32) और उनके 18 साल के बेटे बिपलाब ने परीक्षा दी थी।

मां-बेटे की सेकेंड डिविजन
परीक्षा में बकरियां चराने वाली कल्याणी ने 45.6 फीसदी अंक हासिल किए, तो वहीं बेटे बिपलाब के 50.6 फीसदी नंबर आए। घर के मुखिया बलराम परीक्षा में फेल हो गए।

फिर से परीक्षा देंगे बलराम
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, बिपलब ने कहा कि अगर उनके पिता भी पास हो जाते तो घर में खुशियां कुछ और ही होतीं। उन्होंने कहा कि अगले साल पिता जरूर पास हो जाएंगे।

परीक्षा के दौरान भी बने थे आकर्षण का केंद्र
इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक घर के तीन सदस्य जब पेपर देने पहुंचे थे तो ये स्कूल के टीचर और दूसरे छात्रों के लिए भी आकर्षण का विषय बने थे।












Click it and Unblock the Notifications