100 रुपए के लिए बच्ची की रैंगिग, स्कूल टॉयलेट में किया बंद, मौत के बाद हंगामा
कोलकाता। अबतक रैंगिंग से जुड़े अपराध के मामले कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ही सुनने को मिलती थी, लेकिन अब रैंगिंग के इस दानव ने स्कूलों में भी अपना पैर पसार लिया है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल का है। जहां पांचवीं क्लास की एक मासूम बच्ची के साथ रैंगिंग की ऐसी वारदात हुई कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
कोलकाता के एक स्कूल में पांचवीं क्लास की एक छात्रा के साथ रैंगिग का खौफनाक मामला सामने आया है। स्कूल के सिनियर बच्चों ने उससे शिक्षक दिवस के लिए 100 रुपए मांगे थे। रुपए देने में बच्ची असमर्थ थी। उसने रुपए देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज सिनियर छात्रों ने उसे स्कूल की छुट्टी के बाद फटकार लगाई और उसे स्कूल के टॉयलेट में बंद कर दिया। घंटों तक स्कूल टॉयलेट में बंद रहने के बाद स्कूल के एक सफाईकर्मी ने उसे बाहर निकाला और उसे घर पहुंचाया।

अपने साथ हुई इस वारदात से लड़की इतनी डर गई कि उसने घर जाने के बाद खाना-पीना छोड़ दिया। बच्ची सदमें में आ गई थी। उसकी हालत देखकर परिजनों ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से नाराज अभिभावकों ने स्कूल पर दावा बोल दिया।
लोगों ने स्कूल की प्रिंसिपल से मिलना चाहा तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ मचाई और शिक्षकों को बंधक बना लिया। लोगों के हंगामें के देखकर पुलिस ने स्कूल में पुलिस बल तैनात कर दिया है। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई बार लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं लोगों के हंगामें के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications