कोलकाता के सिटी मार्ट मॉल में भीषण आग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी में रविवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां के सिटी मार्ट मॉल में भीषण आग लग गई। आग इतनी बड़ी थी, कि इसे बुझाने के लिये दमकल के 22 वाहन मौके पर पहुंचे। अपडेट के लिये हमारे साथ बने रहें।

इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही सिटीमार्ट शॉपिंग मॉल की इस इमारत के भीतर अभी तक किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार आग सबसे पहले मॉल की तीसरी मंजिल पर सुबह 11.45 बजे देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications