ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर किया हमला, भाजपा को हराने के लिए स्टालिन, केसीआर से साधा संपर्क

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्षेत्रीय दिग्गज एमके स्टालिन और के चंद्रशेखर राव से संपर्क साधकर कांग्रेस को करारा झटका दिया है।

कोलकाता, 14 फरवरी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्षेत्रीय दिग्गज एमके स्टालिन और के चंद्रशेखर राव से संपर्क साधकर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि किसी भी क्षेत्रीय पार्टी के कांग्रेस से अच्छे संबंध नहीं हैं और वह अपने रास्ते जा सकती है।

Mamata Banerjee

केसीआर-स्टालिन को किया फोन

रविवार को उन्होंने अपने तमिनाडु और तेलंगाना समकक्षों को संदेश भेजा और देश के संघीय ढांचे की रक्षा करने के लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों की एक बैठक पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को इस बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस और वाम दनों को भाजपा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों के साथ आने को कहा था, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी बंगाल में टीएमसी के धुर विरोधी हैं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने के प्रयासों को बाधित किया है।

देश का संघीय ढ़ांचा खतरे में

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और तेलंगाना के सीएम केसीआर को फोन करने का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि देश का संघीय ढांचा खतरे में है...देश के संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है। हम सभी को इसकी रक्षा के लिए एक साथ आना है।

यह फी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशं​क

भाजपा की लामबंदी के लिए जल्द होगी विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक

वहीं केसीआर राव ने कहा कि ममता बनर्जी ने मुझे फोन किया। हमने फोन पर चर्चा की। उन्होंने मुझे बंगाल आने को कहा, इसके अलावा वो भी हैदराबाद आ सकती हैं। ममता बनर्जी ने स्टालिन से भी फोन पर बात की। इसके बाद स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, 'ममता बनर्जी ने मुझे फोन किया और गैर बीजेपी शासित राज्यों के राज्यपालों द्वारा संवैधानिक अतिरेक और सत्ता के बेरहमी से दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की और अपनी पीड़ा साझा की।' स्टालिन ने कहा कि ममता बनर्जी ने विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक का सुझाव दिया। विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक जल्द ही दिल्ली से बाहर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+