कोलकाता के चांदनी चौक इलागे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में बीती रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की खबर के बाद मौके पर फायर विभाग की 15 गाड़ियां मौंके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
फायर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रतन कुमार हलधर ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया था। अब बस थोड़ा धुंआ बचा रह गया है, हम कोशिश कर रहे हैं कि इसे भी खत्म किया जाए।

बता दें कि यह आग कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू इलाके में स्थित कॉमर्शियल बिल्डिंग में रविवार की शाम को लगी थी। बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर यह आग लगी थी, जहां पर कई इलेक्ट्रॉनिक शॉप और गोडाउन स्थित है।
आग रविवार की शाम तकरीबन 7.30 बजे लगी थी। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और देखते ही देखते यह टॉप फ्लोर और गोडाउन तक पहुंच गई। सेंट्रल फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां यहां सबसे पहले पहुंची थीं। इसके बाद जैसे-जैसे आग बढ़ती गई दमकल की और गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग में तार, बैटरी, कार्डबोर्ड बॉक्स और कई इलेक्ट्रॉनिक गुड्स भरे थे, जिसकी वजह से आग पर काबू पाना और भी मुश्किल हो रहा था। लेकिन रविवार होने की वजह से सभी गोडाउन बंद थे और इसमे कोई व्यक्ति नहीं था।
फायर मिनिस्टर सुजीत बोस भी हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव की प्रक्रिया का मुआयना किया। उन्होने कहा कि यह काफी घना इलाका है, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद होने की वजह से आग तेजी से बढ़ गई। लेकिन हमारे फायरमैन सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं और आग पर काबू पाने के लिए सभी प्वाइंट तक पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications