फिक्र को धुएं में उड़ाने में कोलकाता में सबसे आगे

भारत में सबसे ज्यादा सिगरेट की खपत इसी शहर में होतची हैं। कह सकते है कि कश लगाने में कोलकातावासियों ने देश को पीछे छोड़ दिया हैं। आइसीआइसीआइ लोंबार्ड की ओर से तंबाकू सेवन की आदतों को लेकर कराए गए सर्वे के मुताबिक, अन्य शहरों की तुलना में तंबाकू का बार-बार और सबसे ज्यादा सेवन कोलकाता में किया जाता है।
वहीं कोलकाता के मुकाबले आर्थिक राजधानी मुंबई में लोग एक दिन में 6 से 7 सिगरेट पीते हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि कोलकाता में 44 फीसदी लोगों की सिगरेट की खपत पिछले दो-तीन साल में बढ़ी है और हफ्ते में वे सिगरेट पर 348 रु पये खर्च करते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक सिगरेट पीने वाले ज्यादातर लोग मानते है कि सिगरेट पीने से वह तनाव से राहत महसूस करते हैं। स्मॉकिंग में अव्वल आए कोलकाता में ज्यादातर लोग काम के दौरान और काम के बाद सिगरेट पीते हैं।
वहीं सिगरेट पीने वाले 93 फीसदी लोगों ने माना कि उन्हें पता है कि धूम्रपान या तंबाकू चबाने से उन्हें फेफड़े, मुंह या गले का कैंसर हो सकता है। बावजूद इसके वो सिगरेट के आदी हैं। वहीं 94 फीसदी लोगों ने सिगरेट पीना छोड़ने की कभी भी कोशिश नहीं की और 64 फीसदी के पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications