कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा हादसा भगवान की मर्जी

कोलकाता। कोलकाता फ्लाइओवर हादसे ने 14 लोगों की जिंदगी लील ली। कई गायल हो गए। देखते ही देखते सब खत्म हो गया, लेकिन पुल बनाने वाली कंपनी ने गलती मानने की बजाए उसे भगवान की लीला करार दिया है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी ने पुल गिरने की घटना को भगवान की लीला यानी एक्ट ऑफ गॉड बताया है।

kolkata bridge

अपनी गलती को छुपाने के लिए कंपनी ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दे रही है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फ्लाइओवर को बनाने का काम IVRCL नाम की कंपनी को दिया था। पुल का काम बहुत धीरे चल रहा था। जिस पुल को 2011 में बन जाना चाहिए वो अब तक मात्र 25 फीसदी ही बनकर तैयार हुई थी। कंपनी की लेट-लतीफी को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस पुल को बनाने का कुल बजट 164 करोड़ रुपये था, लेकिन घटिया सामान लगाने की वजह से ये निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया।

कोलकाता में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरने से 14 की मौत, 150 दबे

वहीं इस हादसे को राजनीतिक रंग देते हुए भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पुल निर्माण में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं सरकार ने हादसे के शिकार लोगों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+