हिन्दू समुदाय के संगठन की मांग, तीन तलाक को पूरे देश में लागू करो
संगठन की ओर से कहा गया कि तीन तलाक की वजह से समाज में शांति है और यह समाज की बेहतरी के लिए जरूरी है।
कोलकाता। तीन तलाक को मान्यता देने या इसे गलत मानने को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। मुस्लिमों के एक हिस्से के बीच प्रचलित तीन तलाक का कुछ लोग समर्थन तो कुछ विरोध कर रहे हैं। वहीं कोलकाता के एक संगठन ने ना सिर्फ मुस्लिमों बल्कि हर समुदाय में तीन तलाक होने की बात कही है। 'हृदय' नाम का यह संगठन पत्नियों के सताए पतियों ने बनाया है और इसमें 80 फीसदी से ज्यादा हिन्दू सदस्य हैं।

'हृदय' ने मांग की है कि तीन तलाक को सभी धर्मों में समान रूप से लागू किया जाए ताकि लोग अपनी मर्जी से तलाक दे सकें। संगठन से जुड़े लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में बीते शनिवार को कोलकाता के रानी रशमोनी रोड पर सत्याग्रह किया। पश्चिम बंगाल में इस संगठन के 5000 से ज्यादा सदस्य हैं।
संगठन की ओर से कहा गया कि तीन तलाक की वजह से समाज में शांति है और यह समाज की बेहतरी के लिए जरूरी है। कोलकाता में सत्याग्रह करने के बाद इस संगठन के सदस्य दिल्ली में भी अपनी इस मांग के लिए प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications