कोलकाता के कलियुगी पिता ने किया अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी का कत्ल

murder-daughter
पश्च‍िम बंगाल। एक कलियुगी पिता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोलकाता के तारातला इलाके के ब्रेस ब्रिज के पास इंद्रपल्ली में पिता ने अपने ही एक संतान की जमीन पर पटक कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता अमर विश्वास अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बाल तस्करों के हाथों बेचने ले जा रहा था पर उसकी पत्नी मोना विश्वास ने विरोध किया।

बड़ी बेटी को लेकर घर के अंदर चली गई। इसी बात से गुस्साए पति ने वहीं पास में लेटी डेढ़ माह की बेटी पूजा विश्वास को उठाकर जमीन पर पटक दिया और वहां से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- डॉक्टरों की दास्तान-ए-शर्म

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। डीसी बेहला रशीद मुनीर खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को आस-पास के रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर भेज दिया गया। इसी दौरान आरोपी अमर को माजेरहाट रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।

वह अपने गांव उत्तर 24 परगना स्थित बागदा भागने के फिराक में था। पूजा के जन्म के बाद से ही अमर उसे दो बेटियों को जन्म देने के लिए ताना मारने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी करता था। हालांकि मामले पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए खोजबीन तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+