ममता बनर्जी बोलीं-भाजपा हिंदुत्व को बदनाम कर रही है, दंगे धर्म नहीं हो सकते
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मुझे अपने धर्म पर गर्व हैं। मुझे सारे धर्मों पर गर्व है।
कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मुझे अपने धर्म पर गर्व हैं। मुझे सारे धर्मों पर गर्व है।

ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदुत्व का अर्थ सहिष्णुता होता है। अब भाजपा हिंदुत्व को बदनाम कर रही है। दंगे किसी का धर्म नहीं हो सकते हैं।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते हैं पर मानवता हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि देश के भले के लिए सभी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां एक मंच पर आ जाएं।
आपको बताते चलें कि गुरुवार को ही ममता बनर्जी ने ओड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात थी। इस मुलाकात को भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि भाजपा के स्टार प्रचारक और पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पूर्व ओड़ीसा में रोड शो किया था। तो वहीं बंगाल और उड़ीसा में भाजपा का बढ़ता वोट प्रतिशत भी टीएमसी, बीजद के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications