पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर बाहर बम विस्फोट, राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
कोलकाता, 08 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम विस्फोट होने की खबर सामने आई है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर चिंता जाहिर की है। राज्यपाल ने ट्वीट करके इसपर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जानबूझकर हिंसा का दौर पश्चिम बगाल में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम विस्फोट की घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय है। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी। जहां तक अर्जुन सिंह की सुरक्षा का सवाल है तो इस मुद्दे को पहले ही ममता बनर्जी के सामने उठाया जा चुका है।विस्फोट के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और पड़ताल शुरू की। इस विस्फोट के पीछे कौन था इसका अभी तक पता नहिीं चल पाया है, पुलिस अपराधियों की धरकपड़ की कोशिश कर रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
Recommended Video

बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम से हमला किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भी अर्जुन सिंह के घर के बाहर मार्च माह में बम से हमला किया गया था। इस हमले में एक बच्चे समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। अर्जुन सिंह बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उनके घर के पास 18 नंबर की गली के पास यह विस्फोट हुआ था। करीब 15 जगह पर बम से हमले किए गए थे। इस हमले के बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने टीएमसी पर आरोप लगाया था और कहा था कि टीएमसी के गुंडों ने ही यह हमला किया है।












Click it and Unblock the Notifications