इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया, नीरजनयन होंगे नए पुलिस महानिदेशक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनावों में कुछ दिनों का समय बचा है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेन्द्र का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर पी नीरजनयन को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वीरेन्द्र को चुनाव से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी ना दी जाए।

Election Commission transfers West Bengal DGP Virendra, posts IPS P. Nirajnayan in his place

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य की चुनावी तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के बाद आयोग ने पी नीरज नयन को पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल और आईजीपी वीरेंद्र की जगह पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है। केन्द्रीय चुनाव आयोग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। सुबह 10 बजे तक चीफ सेक्रेटरी पश्चिम बंगाल को केंद्रीय चुनाव आयोग को आदेश पर अमल के बारे में जानकारी देनी है।

इसके अलावा केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही सीबीडीटी को निर्देश दिया कि वह तमिलनाडु में सेवारत आईआरएस अधिकारी केजी अरुण राज का तबादला कर उनको तत्काल प्रभाव से सीबीडीटी मुख्यालय में भेजे है। इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सभी मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और वहां केद्रीय बल तैनात किये जायेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+