पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अब चुनाव आयोग ने लिया ये फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पिछले दिनों हुई घटना को लेकर चुनाव आयोग ने अपना रूख स्पष्ट किया है। चुनाव आयोग ने माना है कि, ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ था। आयोग का यह फैसला राज्य के पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर आया है। आज जांच-पड़ताल से निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कहते हुए चुनाव आयोग ने इस बात से इनकार किया कि "ममता पर हमला हुआ था"।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee पर हमले का कोई सबूत नहीं, EC का फैसला | वनइंडिया हिंदी
     Election Commission Ruled Out On Mamata Banerjee nandigram rally

    बीते रोज ही पर्यवेक्षकों ने ममता बनर्जी वाले मुद्दे पर चुनाव आयो को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट पेश करते हुए पर्यवेक्षकों द्वारा 'सीएम ममता बनर्जी पर हमले' के दावे से इनकार किया गया। आयोग ने यह रिपोर्ट बंगाल के लिए नियुक्त किए गए विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से मांगी थी। इन लोगों की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी प्रमुख की चोट आकस्मिक थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ममता बनर्जी के काफिले पर हमले का कोई सबूत नहीं है, जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान सीएम के आस-पास भारी पुलिस बल मौजूद था।

    10 मार्च की है वो घटना
    ममता बनर्जी पर कथित हमले की घटना 10 मार्च की है। उस दिन वे नंदीग्राम में चुनाव प्रचार को गई थीं। वहां उनके साथ कुछ हुआ। उसके बाद उन्होंने कहा कि, नंदीग्राम में जब वो अपनी गाड़ी के नजदीक थी तो कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण उनके पैर में चोट लग गई। ममता का ये भी कहना है कि जब ये घटना उनके साथ हुई तो उस जगह कोई स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।' उन्होंने भाजपाई खेमे पर हमले का आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+