बंगाल की खाड़ी में भयंकर तूफान, दिवाली पर बिगड़ सकता है मौसम
कोलकाता से 1000 किमी दूर उठ रहा है चक्रवाती तूफान।
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर चक्रवाती तूफान इस बार दिवाली की खुशियों पहर ग्रहण लगा सकता है। कोलकाता से 1000 किमी दूर उठ रहा ये तूफान से आद्रता भी बहुत अधिक बढ़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा ये तूफान उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है, जिससे इसके म्यामांर तट की ओर जाने के आसार लग रहे हैं। इसके बावजूद इसके बंगाल के तट की तरफ आने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बना ये दबाव चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। रविवार शाम तक तूफान म्यामांर के तट पर पहुंच सकता है। इसके बाद तूफान के बारे में ज्यादा सटीक टिप्पणी की जा सकेगी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के निदेशक जी कश्मीर दास का कहना है कि ये आने वाले सात दिन में मौसम पर गहरा असर डालेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान निकोबार में आने वाले दो दिन में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान निकोबार में मछुआरों को भी समुंद्र में ना जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।












Click it and Unblock the Notifications