ममता के मंत्री का शर्मनाक बयान, महिलाएं ब्लाउज फाड़कर लगाती है छेड़खानी का इल्जाम
कोलकाता। ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें उनके मंत्री ही बढ़ा रहे हैं। ममता के मंत्री विवादित बयान देकर उनके लिए मुसीबतें पैदा कर रहे हैं। ताजा विवादित बयान पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वपन देबनाथ ने दिया है। स्वपन देबनाथ ने विपक्षी सीपीएम की महिला कार्यकर्ताओं पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। अपनी मर्यादा को लांघते हुए स्वपन ने कहा कि सीपीएम की महिला नेता हद से ज्यादा नीचे गिर गई हैं, वे अपने ब्लाउज खुद ही फाड़ लेती हैं और आरोप लगाती है कि उनके के साथ छेड़छाड़ की गई है।

टीएमसी मंत्री के इस विवादित बयान के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दल ने ममता सरकार को निशाने पर ले लिया है। आपको बता दें कि एक रैली को संबोधित करते हुए स्वपन देबनाथ ने कहा था कि हम सभी ये बात जानते हैं किस तरह एक पुलिस ऑफिसर अपनी ईमानदारी दिखाने के लिए अपने ही बेटे को प्रमोशन के लिए गिरफ्तार कर लेता है।
वैसे ही सीपीएम की महिला नेता अपना ब्लाउज खुद फाड़ कर दूसरों पर छेड़-छाड़ का आरोप लगाती हैं। टीएमसी नेता के इस विवादास्पद बयान देने के बाद सीपीएम ने ममता सरकाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस बयान पर जवाब मांग रही है।












Click it and Unblock the Notifications