पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के पनिहाटी में भाजपा के कार्यालय पर फेंके गए बम, टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के पनिहाटी में भाजपा के कैंप कार्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर देसी बम फेंके जाने की खबर है।

कोलकाता, 19 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के पनिहाटी में भाजपा के कैंप कार्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर देसी बम फेंके जाने की खबर है। पनिहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सनमोय बनर्जी ने इसके लिए टीएसी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'टीएमसी के लोगों ने ये हमले किये हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं और पुलिस केवल दर्शक के रूप में काम कर रही है।'

West Bengal

खबरों के अनुसार, कुछ शरारती तत्व मोटरसाइकिलों पर आए और उन्होंने बीटी रोड, सोदेपुर, स्वदेशी चौक पर स्थित भाजपा कैंप ऑफिस के सामने बम फेंके। इसके बाद उन्होंने दो और बम फेंके, लेकिन उनमें से एक बम नहीं फटा और उसे खरदाहा पुलिस ने बरामद कर लिया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने इस हमले को अंजाम दिया। वहीं, नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाद में टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की।

मालूम हो कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में अब तक 5 चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब केवल 3 चरणों का चुनाव होना बाकी है, जिसके लिए तमाम पार्टियां ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इन तीन चरणों में विधानसभा की 114 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों, 7वें चरण में 26 अप्रैल को 26 सीटों और आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर चुनाव होगा। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सबसे ज्यादा महत्ता दी जा रही है, इस राज्य में भाजपा ने सबसे अधिक चुनावी रैलियां की है। राज्य की सत्ता पर 10 साल से काबिज ममता बनर्जी भाजपा को राज्य में घुसने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं, जबकि भाजपा ममता के सिंहासन को हिलाने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+