बंगाल में भाजपा के लिए काम करेंगी आम आदमी पार्टी

 aam admi party
कोलकाता। अपनी अंदरुनी कलंह से जूझ रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं। आम आदमी पार्टी की पश्चिम बंगाल ईकाई पूरी तरह से पार्टी का साथ छोड़ चुकी हैं। आप की पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का मन बना चुकी हैं।

जी हां भाजपा ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई अब खत्म हो गई है क्योंकि सभी सदस्यों ने बीजेपी जॉइन कर ली है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी अब खत्म हो गई है। इसके सारे सदस्यों ने हमारी पार्टी में मिल होने का फैसला किया है।

जहां भाजपा आप के खात्मे का दावा कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने इसका खंडन किया है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रिंस पाठक ने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ज्यादातर सदस्य सक्रिय होकर काम कर रहे हैं और कुछ ही लोग बीजेपी में शामिल हुए होंगे।

वहीं आप के दावों की कलंह खोलते हुए आम आदमी पार्टी के नेता महबूब जाफरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय नेतृत्व की वजह से ही पश्चिम बंगाल में पार्टी टूट रही है। जाफरी ने कहा कि बड़ी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+