एयरपोर्ट पर हवाई जहाज में लगी आग, बाल-बाल बचे 74 यात्री
नई दिल्लीः बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका के हजरत शहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडियन स्पेसजेट के हवाई जहाज में आग लग गई। विमान में 74 यात्री और चार पायलट सवार थे। मीडिया से बात करते हुए एयरपोर्ट के डिप्टी डायरेक्टर वही ने कहा कि ये हादसा 10.40 बजे सुबह हुआ जब भारतीय विमान टैक्सी-वे की ओर जा रहा था।

घटना के बाद जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि ब्रेक लगाते समय ये हादसा हुआ। ब्रेक लगाते समय पहिया टूट गया था। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर ये हादसा होने के बाद करीब एक घंटे तक विमानों की आवाजाही रुकी रही है।
विमान में आग लगने से यात्री घबरा गए। कई यात्राओं ने ऑक्सीजन मॉस्क का इस्तेमाल किया। हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, सभी यात्री सुरक्षित थे।
हाल ही में हवाई जहाज के कई हादसे सामने आए हैं। सोमवार को भी एक बड़ी दुर्घटना बाल-बाल बची, जब एयर एशिया के विमान ने 24000 फीट का गोता लगाने लगा। एयरएशिया का ये विमान ऑस्ट्रेलिया जा रहा था,
वहीं पर्थ शहर में उतरना था उसी वक्त ये हादसा देखने को मिला थे। इस विमान में 151 यात्री सवार थे। हालांकि पर्थ के हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पटेल में रंगीनमिजाज नेहरू का DNA बताने के चक्कर में उल्टा पड़ा BJP का दांव, लोगों ने जमकर कोसा












Click it and Unblock the Notifications