हार्दिक पटेल में रंगीनमिजाज नेहरू का DNA बताने के चक्कर में उल्टा पड़ा BJP का दांव, लोगों ने जमकर कोसा
नई दिल्ली। इन दिनों गुजरात में हार्दिक पटेल की तथाकथित सेक्स सीडी ने बवाल मचाया हुआ है, जहां पटेल ने इसके लिए बीजेपी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने बुधवार को कुछ ऐसा काम किया, जो बीजेपी को ही उल्टा पड़ गया। दरअसल भाजपा के बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने देश के पहले पीएम पंडित नेहरू की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपनी बहन और मित्रों संग कुछ प्रेम भाव में नजर आ रहे हैं, इन तस्वीरों को नया एंगल देते हुए अमित मालवीय ने लिखा कि हार्दिक में नेहरू का डीएनए ज्यादा है, अमित मालवीय की ओर से नेहरू को रंगीन मिजाज साबित करने की कोशिश की गई। मालवीय की इन तस्वीरों पर कांग्रेस ने तो कई रिएक्शन अभी तक नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने मालवीय को घेर लिया है और जमकर खरी-खोटी सुनाई है। आपको बता दें कि मालवीय ने जो तस्वीरें नेहरू की शेयर की हैं, उनमें से पहली और तीसरी फोटो में उनकी बहन विजयलक्ष्मी सहगल हैं, पांचवीं फोटो में मृणालिनी साराभाई हैं, जबकि नौंवीं फोटो में नेहरू के साथ भांजी नयनतारा सहगल हैं जो अपने मामा के गाल पर किस कर रही हैं। बाकी फोटो में नेहरू लेडी माउंटबेटन के साथ हैं तो एक में वो सिगरेट पीते दिख रहे हैं।

हार्दिक में सरदार पटेल का डीएनए है
गुजरात में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पाटिदार नेता हार्दिक पटेल के लिए कहा था कि उनके अंदर सरदार पटेल का डीएनए है, जिस पर बीजेपी तिलमिला गई है और इसी कारण अमित मालवीय ने नेहरू की तस्वीरें शेयर करके हार्दिक के अंदर उनका डीएनए बताया है। मालूम हो कि इस वक्त भाजपा हार्दिक के करेक्टर पर वार कर रही है क्योंकि उनके एक नहीं कई ऐसे तथाकथित वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो महिलाओं संग आपत्तिजनक अवस्था में शराब पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि हार्दिक ने कहा है कि ये सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है, उनका सेक्स वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications