'जबरदस्ती धर्म बदलकर की शादी, सेक्स गुलाम के तौर पर ISIS को बेचना चाहता था पति'
नई दिल्लीः 25 साल की महिला ने अपने 'पति' पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका 'पति' उसे आतंकी संगठन ISIS को सेक्स गुलाम के तौर पर बेचना चाहता था। किसी तरह से वो जान बचाकर भाग आई। पत्नी ने अपने 'पति' के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में केस किया है।

'पति' पर लगाए कई आरोप
महिला का आरोप है कि उसका धर्म बदला गया। महिला ने कहा है कि उसे जबरन मुस्लिम बनाया गया है। महिला का आरोप है कि धर्म बदलने के लिए झूठे कागजात का सहारा लिया गया और फर्जी विवाह किया।

सीरिया ले जाने की योजना बना रहा था
महिला का आरोप है कि उसका पति मोहम्मद रियाज उसे सऊदी अरब ले गया और फिर वहां से सीरिया ले जाने की योजना बना रहा था और उसे सेक्स गुलाम के तौर पर आईएसआईएस आतंकवादियों को बेचने की योजना बना रहा था।

पिता के दोस्त ने की मदद
महिला का कहना है कि वो गुजरात में रहती थी और उसे वहां से केरल लाया और फिर सऊदी अरब। जब उसे बेचने की योजना बनाई जा रही थी तो वो उसे मोबाइल मिला और उसके अपने पिता के दोस्त को फोन किया। महिला के पिता के दोस्त ने उसकी मदद की और वो वापस भारत आ पाई।

फर्जी तरीके से की गई शादी
महिला का आरोप है कि गुजरात से लाने के बाद उसे महिलाओं के मदरसे में बंद कराया गया और फिर शादी के फर्जी की गई। हालांकि इस मामले में पति की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications