KBC 9: इस महिला ने जीते 50 लाख, वो भी पीएम मोदी की मदद से, जानें कैसे

नई दिल्लीः KBC 9 में मुंबई की रहने वाली मीनाक्षी जैन ने 50 लाख रुपये जीते। मीनाक्षी ने कहा कि उन्होंने ये पैसे पीएम मोदी की मन की बात सुनने की वजह से जीते। हॉट सीट पर बैठी मीनाक्षी से अमिताभ बच्चन ने कठिन सवाल पूछा। 50 लाख के सवाल के लिए मीनाक्षी के पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। लेकिन मीनाक्षी ने सवाल का तुरंत जवाब दे दिया। ये शो काफी मजेदार रहा।

KBC 9 contestant won 50 lacks price because of pm modi

पीएम मोदी की वजह से जीत गई 50 लाख

पीएम मोदी की वजह से जीत गई 50 लाख

मीनाक्षी के इतना जल्दी जवाब देने पर अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आपने इस सवाल का जवाब इतना जल्दी कैसे दे दिया तो मीनाक्षी का कहना था कि इस सवाल का जवाब उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात में सुना था। उन्होंने कहा कि क्योंकि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस सवाल का जिक्र किया था तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

मन की बात कार्यक्रम में सुना था ये

मन की बात कार्यक्रम में सुना था ये

अमिताभ बच्चन का सवाल था कि क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ों के नारे का किस स्वतंत्रता सेनानी ने ईजाद किया था। ऑप्शन को देखते ही मीनाक्षी ने सही जवाब दे दिया। मीनाक्षी का जवाब था- यूसुफ मेह‍र अली। इसी जवाब के बाद मीनाक्षी 50 लाख जीतने में सफल हो पाई।

जीत गई 50 लाख का इनाम

जीत गई 50 लाख का इनाम

50 लाख जीतने वाली मीनाक्षी मुंबई की रहने वाली हैं, वो 10 वीं तक ही पढ़ीं हैं। इस 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को केबीसी शो पर थी। मीनाक्षी से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित नजर आए। शो में एक सवाल ऐसा भी आया भी आया जब मीनाक्षी से पूछा गया, किस भारतीय खि‍लाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं? इस सवाल का जवाब मीनाक्षी के पास था लेकिन वह पूरी तरह से श्योर नहीं थीं. आखि‍रकार मीनाक्षी ने जवाब दिया ईशांत शर्मा, जो कि सही जवाब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+