आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई बहू तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी सास की हत्या
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 26 फरवरी को एक वृद्धा की सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए वृद्धा की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव का है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

सास ने आपत्तिजनक हालत में देखा
महिला के गांव के ही गोलू उर्फ कृष्णा के साथ अवैध संबंध थे। 26 फरवरी को महिला के अलावा उसकी सास ही घर पर थी। पति और ससुर बाजार गए थे। मौका पाकर महिला का प्रेमी उससे मिलने रात करीब 8 बजे उसके ससुराल पहुंच गया। यहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी बीच अचानक सास वहां पहुंच गई और बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

बहू ने सास को पकड़ा, प्रेमी ने कर दी हत्या
सास गुस्से से लाल होकर नाजायज संबंधों की शिकायत बेटे और पति से करने की बात कहने लगी। सास की बात सुनकर बहू डर गई और उसके प्रेमी को गुस्सा आ गया। बहू ने सास को पकड़ लिया और प्रेमी गोलू ने सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद खून से सनी साड़ी को बहू ने बदल दिया। घटना को अंजाम देकर उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया।

बहू और उसका प्रेमी भेजे गए जेल
इसके बाद बहू ने शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया। उसने बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शक के आधार पर बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications