कौशांबी: ससुराल पहुंचते ही बहू ने सास को छत से नीचे फेंका, मौत
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पारिवारिक विवाद में बहू ने अपनी सास को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी बहू मौके से फरार हो गई। गंभीर हालत में सास को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने सास की हत्या के आरोप में पत्नि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बहू अपने मायके भाग गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक सहनपुर गांव के सेवक राम की पत्नी रन्नो देवी का बुधवार को ससुरालियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसने अपने भाई व पिता के साथ कोतवाली जाकर पति सेवक राम और जेठ नर्मदा सिंह यादव के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। शाम को जब बहू कोतवाली से घर पहुंची तो 55 वर्षीय सास चमेली देवी ने दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विवाद करने लगी। सास व बहू छत पर एक गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बहू ने सास की पिटाई करने के बाद उसे नीचे फेंक दिया। वह सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे चली आई। वृद्धा का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलाव उसे अंदरूनी गंभीर चोट लगी।
सास की मौत, बहू गिरफ्तार
सास को नीचे फेंकने के बाद बहू मौके से फरार हो गई। चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर आ गए। घायला अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवकराम ने अपनी मां की हत्या करने के आरोप में पत्नि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बहू अपने मायके भाग गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
