UP: सरकारी किताबों में राष्ट्रगान की पंक्ति से गायब हुआ 'उत्कल-बंग', अफसरों ने बताया प्रिंटिंग मिस्टेक
UP: सरकारी स्कूलों की किताबों में राष्ट्रगान की पंक्ति से गायब हुआ 'उत्कल-बंग', अफसरों ने बताया प्रिंटिंग मिस्टेक
कौशांबी, 11 सितंबर: शासन से आई पाठ्य पुस्तक बच्चों के पास पहुंचते ही विवाद के घेरे में आ गई है। दरअसल, बच्चों को जो किताबे बाटी गई है उनमें राष्ट्रगान की पंक्तियों से 'उत्कल और बंग' शब्द गायब हैं। हालांकि, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बताया है। राष्ट्रगान की पंक्तियों से 'उत्कल और बंग' शब्द गायब होने के बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने कहा, 'भाजपा बंगाल हार का दर्द भुला नहीं पा रही है।'
Recommended Video

क्या है पूरा मामला?
यह मामला कौशांबी जिले के परिषदीय विद्यालय का है। दरअसल, नया सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चों तक पाठ्य पुस्तकें देरी से पहुंचाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शासन से आई पाठ्य पुस्तक बच्चों के पास पहुंचते ही विवाद के घेरे में आ गई। दरअसल, कक्षा पांचवीं के छात्रों को जो हिंदी विषय की ‘वाटिका' किताब बांटी गई है उनके अंतिम पृष्ठ पर लिखा राष्ट्रगान अधूरा है। बता दें कि यह किताबे बच्चों को फ्री बांटी जाती है।

राष्ट्रगान से गायब है उत्कल और बंग
दरअसल, राष्ट्रगान की तीसरी लाइन पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा के बाद चौथी लाइन में सिर्फ द्राविड़....के बाद के शब्द उत्कल बंग गायब है। इसके बाद सीधे पांचवीं लाइन विंध्य- हिमाचल-यमुना-गंगा...से शुरू है। यह गलती एक दो किताबों में नहीं, बल्कि पांचवीं की सभी किताबों में है। विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि गलती किताब छापने में हुई है। हालांकि, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को किताबें वितरित होने से पहले इस पर ध्यान देना चाहिए था।

हिंदी की पुस्तक से गायब है उत्कल और बंग शब्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौशांबी जिले के अंतर्गत 1089 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक करीब 1,85,000 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। कक्षा 5 में हिंदी के लिए 'वाटिका' नामक पुस्तक पढ़ाई जाती है। पुस्तक के आखिरी में राष्ट्रगान लिखा हुआ है लेकिन यह गलत है। क्योंकि इस पुस्तक से 'उत्कल और बंग' शब्द गायब है। इसके बाद अगली लाइन लिखी गई है।

किताबों के वितरण पर लगाई रोक:बीएसए
बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में तकरीबन 25 हजार की संख्या में कक्षा पांच के बच्चों के लिए हिंदी की पुस्तक वाटिका आई है। इनमें से काफी किताबें स्कूलों में बच्चों को वितरित की जा चुकी हैं। हालांकि, पुस्तक में राष्ट्रगान गलत प्रकाशित होने की जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को सूचना देने के साथ ही तत्काल प्रभाव से पुस्तक वितरण पर रोक लगा दी गई है। बताया कि कक्षा पांच के बच्चों को वितरित वाटिका पुस्तक प्रमोद प्रिंटर्स मथुरा द्वारा मुद्रित है। विभाग की ओर से जल्द ही प्रकाशक को नोटिस जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications