हैवानियत! 3 महीने से तांत्रिक के कब्जे में 15 वर्षीय बेटी; माँ के साथ भी कई बार रेप, ऐसे खुला राज
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बाफ फिर पूरा परिवार अंधविश्वास का शिकार हो गया। एक तांत्रिक ने पति के इलाज के नाम पर पहले पत्नी के साथ महीनों रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब उसका मन भर गया तो उसने उसकी 15 वर्षीय बेटी को भी नहीं बख्शा। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद पिछले 3 महीने से 15 वर्षीय मासूम अभी भी उसी के कब्जे में है। वहीं पत्नी ने अपनी बेटी को उसके चुंगल से छुड़ाने की पुरजोर कोशिश की और असफल होने पर उसने तांत्रिक के दरवाजे पर ही सुसाइड कर लिया।
दरअसल, इस घटना को समझने के लिए पहले इस परिवार के बारे में समझना जरूरी है। पीड़ित पति प्रयागराज का मूल निवासी है। 17 साल पहले इसकी शादी हुई थी और इसकी 15 साल की एक बेटी है। लेकिन पीड़ित पति की काफी समय से तबीयत खराब रहती थी। जिस वजह से इसकी पत्नी ही पूरा घर चला रही थी। इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। यहां तक की पत्नी ने अपने जेवर तक बेच दिए थे। उधार भी ले रखा था। लेकिन इस सबके बावजूद उसकी तबीयत और खराब होती जा रही थी।

पीड़ित पति ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन उसकी पत्नी की रिश्ते में लगने वाली बहन आई और उन्होंने किसी 'तांत्रिक राजू' के बारे में बताया। उसने बताया कि वह पूरा इलाज फ्री में करते हैं। तांत्रिक राजू कौशांबी का रहने वाला था। तांत्रिक का घर पीड़ित के घर से 15-18 किलोमीटर ही दूर था। उधर अपने हालातों से परेशान पति पत्नी मुफ्त इलाज की आस में उस तांत्रिक के पास पहुँच गए।
अब इन लोगों का लगभग हर 3-4 दिन में उसके यहां आने-जाने का सिलसिला चालू गया। तांत्रिक ने उन लोगों को पहले अपने विश्वास में ले लिया और लगभग 1 साल तक बिना कुछ मांगे तथाकथित इलाज करता रहा। फिर एक दिन उस तांत्रिक ने अपनी फीस मांगी तो ये लोग हैरान हो गए, क्योंकि अभी तक सब कुछ फ्री में चल रहा था। जब इन्होने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं हैं तो उसने बदले में कुछ ऐसा मांग लिया, जिससे उनके होश उड़ गए।
तांत्रिक ने पति से कहा, "कोई बात नहीं अगर पैसे नहीं हैं तो तुम्हारी पत्नी मुझसे संबंध बनाए। उसके बाद तुम्हें एक पैसा देने की जरूरत नहीं है।" यह सुनकर पति वहां से आगबबूला होकर चला आया। अब तांत्रिक से इलाज बंद हो चुका था। उधर कुछ ही समय के बाद पति की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। कई वैधों को भी दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके चलते उसकी पत्नी ने वो फैसला लिया जिसकी कीमत उसने अपनी जान देकर चुकाई। साथ ही उसकी 15 वर्षीय बेटी भी एक दरिंदे का शिकार हो गई।
पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी बिना बताए तांत्रिक के पास गई और उससे समझौता कर के उसका इलाज फिर से उसी तांत्रिक से करवाने लगी। पति को उसने बताया कि तांत्रिक को अपनी गलती का एहसास हो गया है और वो फ्री में ही इलाज करने के लिए तैयार हो गया है। उधर पति को अंधेरे में रखकर तांत्रिक उसकी पत्नी का लगातार इलाज के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा।
लेकिन इस हैवान बने तांत्रिक की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी, एक दिन उसकी पत्नी अपने साथ अपनी 15 वर्षीय बेटी को भी तांत्रिक के घर ले गई। तब से तांत्रिक उसकी बेटी के भी पीछे पड़ गया। पत्नी से बेटी को भी साथ लाने के लिए बोलने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने फिर से इलाज बंद कर दिया। जिस कारण पत्नी फिर से परेशान रेहनी लगी। वहीं लगभग 3 महीने पहले 15 वर्षीय बेटी भी अचानक गायब हो गई। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी तांत्रिक के कब्जे में है।
जिसके बाद पिछले 3 महीने से पीड़ित की पत्नी रोज तांत्रिक से बेटी को वापस देने की भीख मांगती रही। तांत्रिक महिला को रोज बेटी वापस करने का आश्वासन तो देता रहा लेकिन उसने ऐसा किया नहीं। इसके बाद परेशान होकर महिला ने 5 मई को तांत्रिक के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बार-बार कहने पर पुलिस ने 19 जून को तांत्रिक समेत 4 लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, मारपीट, रेप और धमकाने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद तांत्रिक महिला को रोज अपने घर बुलाता और केस वापस लेने का दबाव बनाता। लेकिन महिला इस बात के लिए तैयार नहीं हुई। रविवार को तांत्रिक राजू ने महिला को फोन किया। उसने कहा, घर आओ, केस में समझौता करके बेटी को वापस ले जाओ। महिला तांत्रिक के घर पहुंची। कुछ ही देर बाद तांत्रिक की पत्नी ने महिला के पति को फोन किया। उसने कहा, तुम्हारी पत्नी बेहोश पड़ी है। पति मौके पर पहुंचा और पत्नी को लेकर अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के जहर खाने की बात सामने आई है।

उधर उसकी 15 वर्षीय बेटी अभी भी लापता है। उसका कोई सुराग नई मिला है। अब न्याय के लिए पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन उसको न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है और जल्द ही बेटी को बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की बात कह रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications