कौशांबी: चोरी के आरोप में सिपाही ने किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, सस्पेंड

कौशांबी। यूपी के कौशांबी में सिपाही पर चोरी के आरोप में किशोर को चौकी के अंदर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत की तो आनन फानन में आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

police constable suspended for beating up minor boy in kaushambi


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव का 15 वर्षीय किशोर 2 जनवरी को अपने खेतों की तरफ से घूमकर घर आ रहा था। रास्ते में उसे कनैली चौकी के एसआई और सिपाही जयसिंह मिले। आरोप है कि सिपाही नशे में धुत था। किशोर को पड़ोसी की साइकिल चोरी के आरोप में चौकी पकड़ ले गए। आरोप है कि सिपाही ने किशोर को खंभे से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पिटाई की।

आरोप है कि परिजनों से सुलह के नाम पर सिपाही ने 9500 रुपए भी लिए। सिपाही ने धमकी दी कि एसपी या अन्य से शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में जेल भेज देगा। दो दिन बाद किसी तरह से हिम्मत जुटाकर पीड़ित किशोर के पिता ने एसपी अभिनंदन से शिकायत की। किशोर के शरीर की चोट देखकर एसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है। चोट इतनी गहरी है कि 5 दिन बाद भी चोट के निशान उसी तरह हरे दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+