कौशांबी : डिप्टी CM केशव मौर्य के बेटे के साथ मारपीट मामले में 50 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कौशांबी, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य के साथ मारपीट मामले में कौशांबी पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें 25 नामजद और 25 अज्ञात हैं। इन पर मारपीट के अलावा सोने की चेन व जेब में रखे हुए पैसे निकालने का आरोप लगा है। योगेश मौर्य ने कौशांबी पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया, '24 फरवरी को शाम 5.15 बजे मैं अपने पिताजी का चुनाव प्रचार कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए अवैध असलहे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई। '
Recommended Video

50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
योगेश मौर्य अपने पिता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। 24 फरवरी को पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उद्हिन खुर्द में बवाल हुआ था। योगेश मौर्य के साथ चुनाव प्रचार के दौरान 24 फरवरी को मारपीट हुई थी। अब पइंसा कोतवाली में 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
25 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
योगेश मौर्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 नामजद तो 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 392 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों पर आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 भी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications