Kaushambi: चचेरे भाइयों ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, बाग़ में खेल रही बच्ची से दुष्कर्म
चचेरे भाइयों ने आम के बाग में खेल रही छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बच्ची की चीख सुनकर जब उसकी माँ वहां पहुंची तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक 6 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। बाग में खेल रही मासूम को उसी के हैवान बने चचेरे भाइयों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। उन्होंने जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।
Recommended Video

बाग में खेल रही थी मासूम, चचेरे भाइयों की पड़ गई गंदी नजर
बता दें कि कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। शुक्रवार को परिवार की 6 वर्षीय मासूम बच्ची घर के पास आम के बाग में खेल रही थी। तभी अचानक बच्ची के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई निखिल पुत्र राम आसरे और ननका पुत्र ज्ञान ने मासूम को पकड़ कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मां बच्ची के पास पहुंची, तो वह खून से लथपथ बाग में पड़ी मिली। पति को सूचना देकर मां पीड़ित बच्ची को लेकर सराय अकिल थाने पहुंची।

बच्ची का गंभीर हालत में इलाज जारी
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी निखिल को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य आरोपी ननका मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां बच्ची का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है।
एक आरोपी हिरासत में
इंस्पेक्टर सराय अकिल विनीत सिंह ने बताया, ''एक मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। बच्ची को डॉक्टरी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications