Kaushambi: बच्चियों को छत पर पड़ी मिली टॉफियां, खाते ही 2 सगी बहनों की हो गई मौत, 2 की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जहरीली टॉफी खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चियों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोनों मृत बच्चियां सगी बहनें थीं। परिजनों ने पडोसी पर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है।
बता दें कि पूरा मामला कौशांबी जिले के धाम थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह घर की छत पर सो के उठी बच्चियों को बिस्तर पर कुछ टॉफियां पड़ी मिली। बच्चियों ने अनजाने में वो टॉफियां उठाकर खा ली। कुछ ही देर बाद चरों बच्चियों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर 3 बच्चियों को प्रयागराज के चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 7 वर्षीय साधना और 4 वर्षीय शालनी पुत्री बासुदेव प्रजापति की मौत मौत हो गई है। जबकि 7 वर्षीय वर्षा और 4 वर्षीय आरुषि की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

उधर, एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों ने पड़ोसी के ऊपर रंजिशन जहरीली टॉफी फेंकने का आरोप लगाया है।सूचना पाकर मृतक बच्चियों के गांव जांच करने सीओ सिराथू पहुंचे है। दी गई तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications