इश्क और फरेब: प्यार में कराया जेंडर चेंज; राहुल से बना रागिनी, फिर प्रेमी ने कर ली असली लड़की से शादी
ये कहानी कौशांबी थाना क्षेत्र के एक युवक की है, जो इन दिन अपने प्रेमी को पाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि पीड़ित युवक ने अपने प्रेमी युवक की मोहब्बत में खुद का सेक्स चेंज करा कर लड़की बन गया। कुछ दिन वह दोनों बतौर पति-पत्नी रहे, लेकिन अब उसने दूसरी शादी कर ली है और अपने घर वालो के पास वापस चला गया है। उसके घर वाले पीड़ित से उसे मिलने नहीं दे रहे। ऐसे में उसका जीवन और जमा पूंजी खत्म होने की कगार पर है।
घर में हुआ भेदभाव तो छोड़ा घर, किन्नरों ने दी शरण
दरअसल, राहुल उर्फ़ रागिनी कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर का रहने वाला है। राहुल के 3 बड़े भाई और 4 बड़ी बहनें हैं। रागिनी बताती हैं कि शुरुवात में उसे घर में सबसे ज्यादा प्यार मिलता था, लेकिन नौ-दस साल की उम्र में उसके हावभाव बदलने लगे। धीरे-धीरे सबको समझ आने लगा कि राहुल थर्ड जेंडर है। इसी के चलते घर में उसके साथ भेदभाव होने लगा। वो बताते हैं कि घर में उन्हें लेकर झगड़े होने लगे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मंझनपुर में किन्नरों के साथ रहने लगा। यहां उसे न कोई चिढ़ाता न उसकी बेइज्जती करता।

स्टेज पर डांस करते समय हुई प्रेमी संतोष से मुलाकात
रागिनी बताती हैं कि धीरे-धीरे वो किन्नरों के बीच रच-बस गए। अच्छा डांस करती थी, इसलिए स्टेज पर परफॉर्म करने को भी मिलता था। इसी दौरान एक दिन उनका कौशांबी में प्रोग्राम था। उस दिन वो हरे रंग का लहंगा पहन कर और सज-संवर कर स्टेज पर पहुंच गई। यहां डांस करते वक्त उनकी नजरें वहां साउंड लगाने वाले सतीश उर्फ संतोष से टकराई। प्रोग्राम खत्म होने के बाद संतोष मेरे पास आया और उसने किसी बहाने से मेरा फोन नंबर ले लिया।
मुलाकात मोहब्बत में बदली
उसके बाद दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। दोनों को एक दूसरे से बात करना अच्छा लगने लगा था। फिर दोनों ने एक दूसरे से मिलना भी शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। लेकिन फिर एक दिन संतोष उनके पास नशे की हालत में आया और रागिनी के साथ जबरन गलत काम कर दिया। सुबह जब रागिनी ने उससे कहा कि तुमने मेरे साथ यह क्यों किया? तो संतोष ने कहा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।'
कर ली शादी, हो गए पति-पत्नी
इसके बाद प्रयागराज के एक मंदिर में संतोष ने रागिनी की मांग भरकर शादी कर ली। गौरतलब है कि रागिनी का नाम पहले राहुल था और यहीं से उसने अपना नाम बदलकर रागिनी रखा था। तभी से रागिनी जो पैसा कमाती वह लाकर संतोष को दे देती। रागिनी के अनुसार संतोष के घर वाले भी जानते थे कि ये दोनों साथ ही रहते हैं, लेकिन कभी किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। दोनों पति-पत्नी बनकर रहते रहे।
फिर करवाया जेंडर चेंज
फिर एक दिन संतोष ने रागिनी से जेंडर चेंज करवाने को कहा और बताया कि कैसे डॉक्टर के पास जाकर जेंडर चेंज करवाया जा सकता है। संतोष के प्यार में पड़ी रागिनी इसके लिए राजी हो गई। फिर संतोष ने रागिनी से ही डेढ़ लाख रुपए नकद लिए और उसे कहीं ले जाकर उसका जेंडर चेंज करवा दिया।
प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
इसके आगे रागिनी बताती हैं कि मई महीने में संतोष ने एक लड़की से शादी कर ली। लेकिन यह बात रागिनी की जानकारी में हुई। यही नहीं बल्कि शादी के संतोष रागिनी से ही पैसा भी लेकर गया था। लेकिन शादी के बाद संतोष बदल गया। वह अब न रागिनी से बात करता, न ही उससे मिलने जाता। रागिनी ने उसके परिजनों से बात करने की कोशिश भी की लेकिन वो उसे धमका देते। काफी कोशिशों के बाद भी संतोष ने उससे कोई संपर्क नहीं किया।

अभी तक नहीं निकला मामले का कोई हल
लिहाजा राहुल उर्फ़ रागिनी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अपनी आपबीती बताई। थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने बताया, पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया है, लेकिन मामले में कोई ठोस हल नहीं निकाला जा सका है। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित की गई है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि इस मामले में तहरीर कौशांबी थाना प्रभारी को मिली है। तहरीर के आधार पर कौशांबी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाए।
मेडिकल में जेंडर चेंज की पुष्टि नहीं हुई है
उधर जब मंझनपुर में रागिनी का मेडिकल टेस्ट करवाया गया तो शुरुआती जांच में लिंग परिवर्तन की बात सामने नहीं आई। इसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ से भी जांच करवाई गई, लेकिन लिंग परिवर्तन की पुष्टि नहीं हो पाई। जिसके बाद प्रशासन ने तय किया कि अब प्रयागराज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जांच करवाई जाएगी। इसके बाद रागिनी को 7 जुलाई को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल नहीं हो सका। अगले दिन फिर से बुलाया गया लेकिन मेडिकल नहीं हुआ। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं रागिनी अब जिद पर अड़ गई है कि चाहें कुछ भ्ही हो जाए वो अपनी जिंदगी अब संतोष के नाम कर चुकी है। रागिनी का साफ़ कहना है कि वह किसी भी कीमत पर संतोष से अलग नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, 'अभी थाने गई हूं। आगे कोर्ट-कचेहरी भी जाऊंगी, लेकिन संतोष के ही साथ रहूंगी।'












Click it and Unblock the Notifications