Katni में टमाटर की माला पहनकर कांग्रेसी ट्रोल, ठेले पर पसेरी भर 20 रुपये का भाव, यूजर बोले- खाक बनेगी सब्जी
Tomato price increase: टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर पब्लिक भले ही सभी सुर्ख लाल न हो, लेकिन एमपी में कांग्रेसी इस अवतार में नजर आने लगे हैं। कटनी में तो कांग्रेसियों ने टमाटर को अपने गले का आभूषण बना लिया और किलो भर टमाटर की माला पहनकर निकल पड़े।
इनके साथ किराये का एक हरे रंग का ठेला भी नजर आया। जिसमें पसेरी भर लाल टमाटर नजर आ रहे हैं। बारिश के मौसम में टमाटर की कीमतों में उछाल आया तो इन कांग्रेसियों को भी करंट लगा हैं। बीच चौराहे पर सब्जी वालों की तरह आवाज लगाकर ये 20 रुपये किलो के भाव से टमाटर बेचने लगे।

Recommended Video
सब्जी भाजी खरीदने निकले कुछ लोग इसे स्टेंडर्ड की दुकान समझकर यहां पहुंच गए। भाव सुनते ही कुछ एक ग्राहक ने कह दिया कि पूरे टमाटर तौल दो, लेकिन गले में टमाटर मालाधारियों ने उनमें से एक टमाटर भी ग्राहक को ले जाने नहीं दिया। यह भी जान लीजिए कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल कांग्रेसियों की भीड़ के साथ 20 रुपये किलो बिक रहे ये टमाटर प्रदर्शन के लिए थे। गले में पहनी गई मालाएं भी उसी का हिस्सा रही। पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता और महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि यह उनका सांकेतिक प्रदर्शन है, जनता की आंखे खोलना चाहते हैं।
वहीं जैसे ही कांग्रेस के इस प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने इन्हें खूब खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया हैं। एक यूजर लिखा- 'मोहब्बत की दुकान के बदले क्या अब टमाटर की दुकान चलाएगी कांग्रेस'। एक ने लिखा कि ' 20 रुपये किलो के भाव से पसेरी भर टमाटर से कितने लोगों की भूख मिटेगी।' आलू-बड़े, समोसे की दुकान में तो इतने टमाटर की चटनी बन जाती हैं। एक यूजर ने तो यह कह दिया कि 'महंगे टमाटर से उसका भेजा बहुत गर्म है, ऊपर से जले पर नमक छिड़कने वाले इस प्रदर्शन को बंद करो'। सलाह भी दी गई कि जनता के इतने ही हिमायती बनना है तो कांग्रेस कोरोनाकाल के जैसे मुफ्त में महंगी सब्जी सभी के घर पर पहुंचाए या फिर सभी को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications