दीवार गिरने की घटना के बाद स्कूल के निरीक्षण के आदेश, मोहन सरकार की सख्ती से प्रिंसिपलों की फूली सांस
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई है। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही घटना के बाद प्राचार्य ने स्कूल की छुट्टी करते हुए बाकी बच्चो को सुरक्षित घर रवाना कर दिया है।
जानकारीमुताबिक बड़वारा विकासखंड में आने वाली ग्राम केवलारी के शासकीय प्राथमिक शाला सेहजा टोला में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब स्कूल ने बड़ी संख्या में मौजूद बच्चे अध्यनरत थे तभी अचानक छज्जा गिर पड़ा और 4 बच्चो को गंभीर चोट आ गई।

घटना के बाद तत्काल स्कूल के प्रधानाध्यापक शेष बच्चो की छुट्टी करते हुए घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने 4 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश जारी किए है।
डीईओ पृथ्वीपाल सिंह की जानकारी मुताबिक स्कूल की छत गिरने की जानकारी टीएल बैठक दौरान मिली थी। तभी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन पर डीपीसी, स्थानीय बीआरसी, तहसीलदार सहित स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना की है।
जहां संयुक्त टीम ने सेहरा टोला स्कूल भवन की छत के प्लास्टर गिरने पर पंचनामा बनाया जिसमें प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक की लापरवाही का पता चला है और डीपीसी ने पाया कि सभी छात्र पहले स्कूल भवन के मुख्य कक्ष में बैठते थे। लेकिन आज सोमवार को छात्रों को बरामदे में बैठाया गया और बरामदे के ही छत का प्लास्टर गिर गया इससे छात्रों को चोट लगीं है। फिलहाल विभाग ने प्रधानाध्यापक को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications