Katni News: दूध की टंकी में रखकर करता था सप्लाई, इस गलती की वजह से दूधिया गिरफ्तार
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी पुलिस ने सोमवार को दूध के ड्रम (कंटेनर) में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक दूधिय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 पांव अवैध शराब, दूध का ड्रम और मोटरसाइकिल जब्त की है।
दरअसल रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने अपने पुलिस बल के साथ आईसीआईसीआई बैंक के पास कार्यवाही की है। जहां वाहनों की चैकिंग करते समय अमीरगंज निवासी विमल यादव को दूध के कंटेनर में 50 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के शराब तस्करी के इस हैरतअंगेज तरीके को देखकर रंगनाथ पुलिस भी हैरान रह गई।थाना प्रभारी नवीन नामदेव के जानकारी मुताबिक वाहनों की जांच करते समय पड़रवाडा निवासी विमल यादव के कब्जे से 50 पाव देशी शराब दूध के कंटेनर में शराब मिली है।
जिसकी कीमत करीब पांच हजार रुपए के करीब आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की है। फिलहाल आरोपी का इस तरह से शराब तस्करी का ये अनोखा तरीका काफी चर्चित बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications