Katni Police Video: मौत के मुंह में था युवक... पुलिस ने CPR देकर बचाई जान, परिजन बोले- यह तो चमत्कार हो गया
Katni Police Video: मध्य प्रदेश पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक युवक की जान बचाई है। दरअसल, तालाब में डूबने के बाद युवक को लोगों ने मरा मान लिया था। तभी टीआई ने बॉडी को टच किया तो नब्ज चल रही थी। इसके बाद युवक को लेकर टीआई अस्पताल के लिए निकले और रास्ते में सीपीआर देने लगे। इसके बाद उसकी सांसें चलने लगी। युवक की जान बच गई है।
घटना जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। झिन्ना पिपरिया निवासी सोनू पटेल किसी काम का बोलकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके तालाब में डूबने की परिवार वालों को जानकारी मिली थी। तालाब से उसका शरीर निकाला गया। लोगों ने मान लिया कि उसकी मौत हो गई है क्योंकि सोनू की सांसें नहीं चल रही थी।

इसके बाद टीआई ने तत्काल अपनी गाड़ी में युवक को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़े। साथ ही पानी में डूबे 30 वर्षीय सोनू पटेल को दोनों हाथों को उसके सीने पर रख सीपीआर भी दे रहे थे।
एसपी की जानकारी अनुसार झिन्ना-पिपरिया के तालाब में डूबे 30वर्षीय सोनू पटेल की टीआई मोहम्मद शाहिद ने अपनी सूझबूझ से जांच की। सुरक्षित तरीके से सीपीआर देकर, उसे प्राथमिक इलाज दिया था, जिससे युवक के शरीर में हलचल होने लगी और उसकी सांसें चलने लगी। युवक को आगे के उपचार के लिए उमरियापान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्वस्थ है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications