Katni news : फेसिंग तार की बाड़ में फंसा तेंदुआ, बेहोश करने की क्रिया के बाद बचाया गया

कटनी जिले के वन क्षेत्र की बाड़ में एक तेंदुआ फंसा देखा गया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने उसे रेस्क्यू किया। बाद में उसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया।

Katni Facing Wire Mesh Leopard

कटनी जिला वन परिक्षेत्र अंतर्गत कन्हवारा से सटे ग्राम मोहरीमें शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने वन विभाग की पौधरोपण के लिए की गई बाड़ में एक तेंदुआ फंसा देखा. जानकारी पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और बांधवगढ़ टीम को मामले की सूचना दी। दोपहर बांधवगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक घंटे तक रेस्क्यू चलाकर इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश कर फिर पिंजरे में बंद कर किया गया। तेंदुए को बांधवगढ़ ले जाया गया है। जहां उसके स्वास्थ्य की जांच की गई और उसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी गौरव शर्मा ने जानकारी दी कि वन विभाग ने ग्राम मोहरी के पास जंगल से सटी जमीन पर पौधरोपण कराया है। जिसमें सुरक्षा को लेकर फेंसिंग की गई। फेंसिंग तार से बाहर निकलते समय एक तेंदुआ जिसकी उम्र करीब 4 वर्ष है, फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए को बाड़े में फंसा देख तेंदुए की जानकारी वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अमला मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी बांधवगढ़ की टीम को दी गयी. इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पास जाने से रोकने के लिए ग्रामीणों से 1 किलोमीटर पहले वन अमला तैनात कर दिया गया।

Leopard trapped in Katni facing wire

दोपहर बाद बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम पहुंची थी। जिसने 1 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे मैं बंद किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी शर्मा ने जानकारी दी कि तेंदुए के शरीर पर हल्की खरोंच है, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है. उन्होंने बताया कि बांधवगढ़ में एक बार फिर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई है। उसके बाद आवश्यक उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।

Recommended Video

    विजयराघवगढ़: तार फेंसिंग में रात भर फंसा रहा तेंदुआ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+