Katni News: एमपी पुलिस का कारनामा; अजहर और अरशद में उलझी पुलिस, दूसरे युवक को भेजा जेल
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने शेख अजहर मंसूरी नाम के युवक को जेल भेज दिया।
वहीं, पुलिस अरसद नाम के युवक को तलाश रही थी। जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित एसपी ऑफिस में शिकायत की है। इसके बाद एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, कैमोर निवासी शेख अजहर मंसूरी एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत दर्ज करवाई और पूरे ममलेश से अवगत करवाते हुए घटना में दोषी आरोपियों सहित पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
पीड़ित शेख अजहर मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं चाय पीकर घर लौट रहा था तभी चमन चौराहे से उसे पप्पू शर्मा, निलेश रजक, रज्जाक, बल्ला संतोष केवट सहित अन्य लोगों ने मुझे अरसद बोलकर जबरन मोटरसाइकिल में उठा ले गए और एनटीआरटी में उसकी लाठी डंडे से बेदम पिटाई शुरूकर दी मै बोलता रहा मै अरसद नहीं अजहर हूं लेकिन किसी न सुनी और पिटाई करते रहे उसके बाद थाने लेकर गए और मेरे ऊपर अरसद के नाम से 151 की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के आदेश से जेल भिजवा दिया गया।
पीड़ित पुलिस वालों से लेकर मेरा स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉक्टर और सभी से बोलता रहा मै अजहर नहीं अरसद हूं, लेकिन किसी ने पीड़ित की एक न सुनी।
अब जब पीड़ित जेल से बाहर आया तो घरवालों ने बताया मारने के लिए लोग घर के पास घूम रहे है इसलिए पीड़ित अब सभी की शिकायत करते आया है।
हालांकि संतोष केवट ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ के चलते हम लोगों ने उसे पकड़ कर कैमोर थाने ले जाकर पुलिस को सौंपा था उसका नाम अज़हर या अरसद हमे नहीं मालूम था। इस अजब-गजब मामले को सुनकर तो कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का भी माथा घूम गया और उन्हें मामले की पूरे तथ्यात्मक जानकारी एकत्रित करवाई है और इसकी जांच थाने स्तर में करवाने की भी बात कही है।
मजे की बात तो ये है जिस थाना प्रभारी को अरसद और अजहर में अंतर न दिखा उसे ही मामले जांच करने को कहा गया है फिलहाल देखना ये है इस मामले पर क्या कुछ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications