Katni News: दो समोसे के चक्कर में 50 लाख का नुकसान, गुस्साए लोगों ने रेत कंपनी के वाहनों में लगाई आग
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बड़वारा थाना क्षेत्र में समोसे को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने रेत कंपनी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है।
वही घटना की जानकारी लगते ही कटनी एएसपी संतोष डेहरिया मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाते हुए ग्रामीणों की भीड़ को तीतर-बीतर करवाया है।

Recommended Video
बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाड़ी में रविवार की शाम को समोसे खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक चपना-डिडोंरी ग्राम निवासी सुमित्रा पटेल अपने पति के साथ कटनी शहर आ रही थी तभी उसके बच्चे समोसे खाने की जिद्द करने लगे।
महिला भी समाने खुली दुकान से समोसे लेने पहुंच गई लेकिन दुकान में रखे पूरे समोसे रेत कंपनी के कर्मियों ने पहले ही अपने रखवा लिए थे। महिला ने जब समोसे देने का आग्रह किया तो दुकानदार ने देने से मना किया लेकिन बच्चे को देखकर उसने 10 रुपए के 2 समोसे दे दिया और यही से विवाद की शुरुआत हो गई।
अपने हिस्से का समोसा जाते देख कंपनी के कर्मियों ने गली-गलौज करने लगे। महिला ने बताया कि जब उसने विरुद्ध किया तो एक शख्स ने उसके पेट में लात मार दिया जबकि वो 6 माह की गर्भवती थी। असहनीय दर्द के चलते वो वही बैठ गई और पूरी घटना देख बच्चे को किनारे बैठाकर पति और रेत कंपनी के लोगो से झड़प करने लगा लेकिन रेत कंपनी के लोगो की संख्या ज्यादा होने पर उसे भी मारा गया। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पथराव करते हुए दोनों की जान बचा लिया।
बताया जा रहा है दोनों पक्षों में हुई इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों से जमकर पथराव किए गए जिसमें रेत कंपनी के दो कर्मियों की गंभीर चोट भी आई है। बावजूद इसके ग्रामीणों ने रेत कंपनी की बुलेरो गाड़ी पर आग लगा दी। वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि महिला और रेत कंपनी के विवाद की जानकारी लगी थी घटना में ग्रामीणों और रेत कंपनी के कर्मियों द्वारा पथराव किया गया था एक गाड़ी ग्रामीणों ने जलाई थी। जिसकी जानकारी लगते ही एएसपी, बड़वारा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया था।
फिलहाल ग्रामीणों को शांत करवाया गया है तो वही पीड़ित महिला को पता लगवाते हुए उसका मुलायजा करवाने के साथ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की चिन्हित करते हुए जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications