Indian Railways: कटनी मैहर के बीच बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे, चित्रकूट गंगा कावेरी एक्सप्रेस प्रभावित

एमपी के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई। यह हादसा कटनी-मैहर रेल खंड पर हुआ।

jabalpur

एमपी कटनी सतना रूट पर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे कई घंटों रेल यातायात प्रभावित रहा। हादसे की खबर लगने के बाद रेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ। देर रात ट्रैक क्लियर होने के बाद सभी ट्रेनों का यथावत संचालन शुरू हो सका। सुधार कार्य के वक्त कुछ ट्रेनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया। जबलपुर रेल मंडल ने इस दुर्घटना की जांच के लिए अधिकारियों की टीम नियुक्त कर दी हैं।

jabalpur

जबलपुर रेल मंडल के कटनी जंक्शन से करीब 27 किमी दूर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल प्रशासन के मुताबिक यह गुड्स ट्रेन पुणे से चली थी। इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते रंगिया जा रही थी। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कटनी मैहर रेल खंड पर मेन लाइन से जब डाउन लाइन पर यह गाड़ी आ रही थी, तभी दो कोच पटरी से उतर गए। रेलवे कंट्रोल को हादसे की सूचना मिलते ही इस रूट पर अप-डाउन सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। जिससे कई ट्रेने लेट हुई। जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से आगे निकाला गया।वहीं गंगा कावेरी एक्सप्रेस झुकेही स्टेशन पर रोका रखा गया।

ट्रेन

दुर्घटना के बाद कटनी-मानिकपुर अप डाउन रूट की दर्जन भर ट्रेने प्रभावित हुई। हादसे की खबर लगते ही रेलवे का राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की टीम ने मौके का जायजा लिया फिर बेपटरी डिब्बों को पटरी पर लाने के इंतजाम किए गए। घटना में ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिसे सुधारने देर रात तक टीम जुटी रही। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक़ रात साढ़े बारह बजे के बाद ट्रैक सुधार कार्य पूरा हुआ। फिर जांच के बाद बीच रास्ते और अप डाउन नजदीकी स्टेशनों पर रुकी ट्रेनों के संचालन के लिए हरी झंडी दी गई। हादसे के कारणों की अब विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-कोडरमा के पास मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का संचालन बाधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+