Katni News: ओलावृष्टि से हुई बर्बादी देख फूट-फूटकर रोने लगा किसान, कलेक्टर ने गले लगाकर पोंछे आंसू

Katni Collector Avi Prasad: मध्य प्रदेश के कटनी कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। किसान खेत में उनसे लिपट कर रो रहा है। वे उन्हें गले लगाकर मदद का भरोसा भी दे रहे हैं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।

दरअसल, कटनी जिले के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे कई किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है। इसके बाद कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रभावित गांवों का दौरा किया।

Katni Collector Avi Prasad Hugging Farmer

कलेक्टर बहोरीबंद क्षेत्र के पाली, मवई और कुमारी गांवों के खेतों का निरीक्षण किया। इसके बाद जुझारी गांवों के खेतों में पहुंचे। जुझारी गांव में किसान मथुरा यादव फसल नुकसान की जानकारी कलेक्टर को देने में खुद को नहीं रोक सके. वह कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोने लगे।

इस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसान मथुरा यादव को सांत्वना दी है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ हैं। पूरी मदद की जाएगी, हौसला बनाए रखें। उन्होंने किसान को अपने हाथ से गले भी लगाया और उसका हौसला बढ़ा रहे थे। कलेक्टर ने अन्य किसानों से भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है।

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने भी कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं। खून-पसीना बहाते हैं और फिर बड़ी मुश्किल से फसल काटते हैं। ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। लेकिन किसान चिंता न करें, उनकी फसल की क्षति का आकलन कर प्रभावित लोगों को राहत राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

कलेक्टर ने कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त और प्रभावित फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+